अबना : प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद मोहसिन हुजजी की शहादत पर शहीद के परिवार को शहादत की बधाई तथा संवेदना देते हुए शोक सन्देश जारी कर आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के प्रमुख मेजर जनरल क़ासिम सुलेमानी ने कहा है कि " तुम्हारे जांबाज़ साथी दुश्मन की इस कायराना हरकत का बदला ज़रूर लेंगे" । ज्ञात रहे कि शहीद मोहसिन हुजजी को वहाबी आतंकी संगठन ने बंदी बना कर निर्दयतापूर्वक उन के सर को धड़ से अलग कर शहीद कर दिया था । सरदार क़ासिम ने कहा कि वहाबी आतंकी संगठन की यह हरकत इस्लाम तो बहुत दूर, मानवता के भी विरुद्ध है । आतंक के विरुद्ध संघर्ष करने , हमारी जनता तथा शहीद के परिवार वाले वाले निश्चित रहें आईआरजीसी इस हरकत का बदला लेगी तथा इस्लामी दुनिया से वहाबी आतंकवाद को नष्ट कर के ही दम लेगी । सरदार क़ासिम सुलेमानी ने कहा कि वहाबी आतंकी इस से पहले भी कई बार शिया सुन्नी सब को ऐसे अत्याचारों का निशाना बना चुके हैं, लेकिन उनकी इन हरकतों से मुसलमानों में एकजुटता ही आई है और यह बात वहाबी आतंकी संगठन के सफाये के लिए हमारी मददगार होगी । इस शहीद के कटे हुए सर की क़सम हम इस दुष्ट आतंकी संगठन के समूल विनाश तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक इस आतंकी संगठन का एक एक सदस्य जहन्नम रसीद नहीं हो जाता हम सुकून का साँस नहीं लेंगे । हम पहले भी इस क्रूर आतंकी संगठन के सफाये के लिए प्रयास कर रहें हैं लेकिन इस संगठन की यह कायराना हरकतें हमारे हौसले को और बढ़ती हैं कि इस आतंकी संगठन का जल्द ही सफाया करें ।
13 अगस्त 2017 - 15:11
समाचार कोड: 848014
इस शहीद के कटे हुए सर की क़सम हम इस दुष्ट आतंकी संगठन के समूल विनाश तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक इस आतंकी संगठन का एक एक सदस्य जहन्नम रसीद नहीं हो जाता हम सुकून का साँस नहीं लेंगे ।